google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के फुलवारी शरीफ में बैंक के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर का चेहरा

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के फुलवारी शरीफ इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े मुख्य स्थानों से वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला फुलवारी ब्लॉक के समीप का है, जहाँ बैंक के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल को चोर ने कुछ ही मिनटों में पार कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय वाहन मालिकों में दहशत का माहौल है। फेडरल कॉलोनी निवासी मोहम्मद मनवर अपने निजी काम से ब्लॉक परिसर स्थित इंडियन बैंक गए थे। उन्होंने अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या BR-01W-4149) बैंक के ठीक बाहर खड़ी की थी। काम निपटाकर जब वे बाहर आए तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो चोरी की पूरी घटना सामने आई।


फुटेज में दिख रहा है कि एक संदिग्ध युवक ने बड़ी ही सफाई से बाइक का लॉक खोला और उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था और उसने काले रंग की शर्ट व नीली जींस पहनी थी। यह पूरी वारदात दिन के करीब 11:45 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित मोहम्मद मनवर ने फुलवारी शरीफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चोर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

फुटेज को अन्य थानों में भी साझा किया गया है ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके। फुलवारी ब्लॉक और आसपास का इलाका काफी व्यस्त रहता है, बावजूद इसके चोरों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से बैंक परिसर और ब्लॉक के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित मोहम्मद मनवर ने प्रशासन से अपनी बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)