google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिलासपुर: पचपेड़ी आईटीआई के पास बेधड़क बेखौफ होकर बेची जा रही कच्ची शराब

पचपेड़ी आईटीआई के पास बेधड़क बेखौफ होकर बेची जा रही कच्ची शराब,,,आबकारी विभाग के कार्यवाही नहीं करने से छात्र, छात्राओ पर पड़ रहा बुरा असर

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। मस्तुरी विकासखंड के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत पताईडीह के मेन रोड पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचपेड़ी (ITI) के सामने पर एक महिला के द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेखौफ और बेधड़क होकर बेची जा रही है जिसके कारण आए दिन शराबियों का जमावड़ा वहां लगा रहता है। शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों को वहीं से होकर आए दिन गुजारना पड़ता है जिसके कारण शराब के नशे में धुत शराबियों के कई बोल बच्चन सहित अभद्र भाषाओं को सुनना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि इसकी सूचना नजदीकी थाना क्षेत्र को ना हो ,फिर भी लोकल पुलिसकर्मीयो की सांठगांठ और आबकारी विभाग के उदासीनता के कारण उस महिला के द्वारा धड़ल्ले से कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है जिसके कारण छात्र-छात्राओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। जानकारी देने वाले ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि शैक्षणिक संस्थान के सामने बिक रही अवैध शराब के संबंध में जिला मुख्यालय के अधिकारियों को भी सूचना कई बार दिए जा चुके हैं बावजूद इसके लोकल पुलिस कर्मियों और शराब बिकवाने वाले कोचियों के संरक्षण के वजह से यहां अवैध शराब बिक्री बंद होने का नाम नहीं ले रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)