समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्याें में प्रगति की समीक्षा की। श्री पटेल ने जल जीवन मिशन के कार्याें में पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल ने जल जीवन मिशन योजना की विकासखण्डवार कार्याें के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए मैदानी स्तर पर योजना का क्रियान्वन तेजी से करने कहा। उन्होंने डीपीआर बनाने से लेकर कार्य आदेश जारी करने तक की प्रकिया की बारीकी से जानकारी ली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024 तक जिले के 483 ग्राम पंचायतों के 668 गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जिले के अंतर्गत 2 लाख 49 हजार 304 ग्रामीण घर है, इनमें से 67 हजार 69 परिवारों को जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल प्रदाय हो रहा है। मल्टी विलेज योजना के तहत चार योजनाएं जिले में संचालित है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल ने टेस्टिंग लैब की भी जानकारी ली। उन्होंने पानी समितियां गठित करने कहा। इसके साथ ही सभी अपूर्ण कार्याें के लिए जल्द ही कार्य आदेश जारी करते हुए समय-सीमा में कार्याें को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि कार्याें में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जायें।
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
*नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य… - दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित… - धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार… - IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि… - गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



