समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ राजधानी पटना में पिछले तीन दिनों के भीतर तीन दर्जन से अधिक कौआ की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के इलाके के लोग लगातार कौआ की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका से सहमें हुए हैं। पशुपालन विभाग ने सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए लैब भेज दिया है, फिलहाल जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, पटना के बाढ़ अनुमंडल के रहिमापुर और उसके आसपास के इलाकों में लगातार कौआ की मौत हो रही है। पिछले तीन दिनों के भीतक 40 से अधिक कौआ की मौत का दावा किया जा रहा है हालांकि पशुपालन विभाग के मुताबिक, 25 कौए की मौत हुई है, जिसे सुरक्षित रखा गया है। जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ग्रामीण बताते हैं कि इलाके में तीन दिन से कौआ की मौत हो रही है। लोगों का कहना है कि कौए अचानक जमीन पर गिरकर छटपटाने लगते हैं और बाद में उनकी मौत हो जाती है। ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि अबतक 50 कौआ की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की शिकायत पर पशुपालन विभाग ने जांच के लिए नमूने लैब भेजे हैं। उधर, वन एवं पर्यावरण विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पटना के पशुपालन पदाधिकारी अरुण कार ने खेतों में डाले गए कीटनाशक से कौआ की मौत की संभावना जताई है हालांकि यह भी कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कौआ की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



