google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मस्तुरी विधानसभा के बिसाहू राम डहरिया

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तूरी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एस सी विभाग 24 अकबर रोड नई दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश लिलोठिया द्वारा जारी किया गया जिसमें कांग्रेस के 21 पदाधिकारियों का नियुक्ति आदेश जारी किया जिसमें एस सी विभाग से मस्तुरी विधानसभा के ग्राम कोसमडीह निवासी श्री बिसाहू राम डहरिया जी को विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।श्री डहरिया जी छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल से 2013 में सेवानिवृत्त हुऐ। सेवानिवृत्त बाद डहरिया जी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर राजनीति में सक्रिय हुए।

2014 में श्री डहरिया जी मस्तुरी विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े। श्री डहरिया जी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव एंव बिलासपुर अध्यक्ष पद पर 2000 से 2008 तक रहे,अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संगठन के परिसंघ के संयोजक,राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एंव अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान के छत्तीसगढ़ राज्य के सचिव एंव अजाक्स के अविभाजित मध्यप्रदेश के महत्त्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान पद की नियुक्ति पर श्री डहरिया जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश लिलोठिया जी,माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी,प्रदेश प्रभारी कु शैलजा जी एंव प्रदेश अध्यक्ष एस सी श्री राजकुमार अंचल जी का आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)