google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिसौली : बंदर के हमले में बाइक सवार फल विक्रेता की मौत

आई एम खान दैनिक समाज जागरण ब्यूरो

बिसौली बदायूं। बदायूं – चंदौसी हाईवे पर बुधवार की सुबह एक बंदर ने सड़क से गुजर रहे बाइक सवार फल विक्रेता पर हमला कर दिया। इस हमले से बाइक अनियंत्रित हो गई और फल विक्रेता सड़क पर गिर पड़े। हादसे में गंभीर रूप से घायल असलम को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी असलम 65 वर्ष बुधवार की सुबह फलों का हिसाब कर वापस घर आ रही थे, जब बाइक कोतवाली के समीप पहुंची तभी एक बंदर ने अचानक बाइक पर हमला कर दिया जिससे असलम बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक नियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई है। हादसे के दौरान इस्लाम का सिर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)