google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया



हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) : हरियाणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने स्थानीय बिश्नोई मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी पर्व एवं गुरू जंभेश्वर महाराज के 573वें अवतार दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ‘बिश्नोई रत्न’ कुलदीप बिश्नोई ने की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र में गीता का संदेश दिया, कर्म की महता, धर्म की विजय का संदेश श्रीकृष्ण ने दिया, वहीं गुरू जंभेश्वर ने प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड के वक्त जब आक्सीजन की जरूरत महसूस हुई तब प्रकृति का महत्व हमें समझ में आया। इसी प्रकृति को बचाने का संदेश बहुत पहले गुरू जंभेश्वर ने दिया। उन्होंने कहा कि भूमि, गगन, वायु, आकाश, नीर से मिलकर ही भगवान बना। उन्होंने कहा कि चौ. भजनलाल जी का नाम बहुत ही आदर से हरियाणा प्रदेश में लिया जाता है और उन्होंने अपने कार्यों से प्रदेश के विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीतिक और सामाजिक तौर पर विरासत को आगे बढ़ाया है। महासभा के संरक्षक के तौर पर उन्होंने बिश्नोई समाज को एकजुट करने का काम किया और समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि मटका चौक का नाम चौ. भजनलाल के नाम से होगा। हरियाणा सरकार की तरफ से हिसार रेलवे स्टेशन का नाम भजनलाल के नाम पर हो इसके लिए प्रदेश सरकार केन्द्र को पत्र लिखेगी। हरियाणा में एक शिक्षण संस्थान का नाम पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नाम पर होगा। उन्होंने बिश्नोई सभा हिसार को 21 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बिश्नोई समाज की ओर से तीन मांगों का पत्र उनके समक्ष रखा, जिनमें हिसार रेलवे स्टेशन का नाम भजनलाल के नाम से रखने,  गुरू जंभेश्वर पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के लिए जमीन देने तथा हरियाणा में किसी एक मैडिकल कॉलेज या यूनिवसिर्टी का नाम चौ. भजनलाल के नाम पर रखने की मांग उनके समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि भजनलाल जी के बाद आज श्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर लगभग 27-28 वर्षों के बाद इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का राजनीति के साथ-साथ संगठन में रहते हुए सामाजिक सेवा का अनुभव भी बहुत लंबा चौड़ा है। अपने सरल और सौम्य स्वभाव, सहजता तथा आमजन के प्रति आपकी कार्यशैली और लग्नशीलता के कारण ही आप पिछले 9 वर्षों से हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान होकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास, उन्नति और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश के विभिन्न मुख्यमंत्रियों की कार्यशैली को करीब से देखा है। भजनलाल जी के बाद श्री मनोहर लाल ने राज्य के हर वर्ग और हर क्षेत्र के समान विकास की विचारधारा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कियशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री कायैशैली से प्रभावित होकर वे भाजपा परिवार में शामिल हुए थे। मैं गुरू महाराज से प्रार्थना हूं कि उनका आशीर्वाद और हम सबका सहयोग आपके साथ यूं ही बना रहे और भविष्य में भी देश, प्रदेश की प्रगति में मिलजुलकर हम आगे बढ़ते रहें। कार्यक्रम को स्वामी रामानंद ी, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बुडिया, बिश्नोई मंदिर हिसार के प्रधान जगदीश कड़वासरा, विधायक दुड़ाराम, विधायक भव्य बिश्नोई, रणधीर पनिहार सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, विधायक जोगीराम सिहाग, प्रो. छत्रपाल, गुजवि के कुलपति नरसी बिश्नोई, एचएयू के कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज, जिला परिषद चेयरमैन सुभाष देहडू, पूर्व विधायक वेद नारंग, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, तरूण जैन, सुभाष जांगड़ा, नरेश जांगड़ा, ओमप्रकाश जांगड़ा, जयवीर गिल, विनोद ऐलावादी, गुलजार काहलो, पंकज दिवान, रवि सैनी, अजय जांगड़ा, के.के. बिश्नोई, प्रो. मनदीप मलिक, श्रीनिवास गोयल, सरोज सिहाग सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)