google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह का नामांकन आज,कार्यक्रम एंव संकल्प सभा शिवपुरी में: ई. बबलू यादव

सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर सहित एन डी ए के कई कद्दावर नेता मंच करेगें साझा

अररिया/ डा. रूद्र किंकर वर्मा।

एन डी ए गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 09 अररिया से 16 अप्रैल को नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे नामांकन कार्यक्रम एंव संकल्प सभा स्थान- शिवपुरी, वार्ड सं.-09 अररिया में रखा गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए नरपतगंज विधानसभा सीट के पूर्व विधायक दयानंद यादव के ज्येष्ठ पुत्र सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ई. बबलू यादव ने कहा कि नामांकन कार्यक्रम एवम संकल्प सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुत्र राज्य सभा संसद रामनाथ ठाकुर सहित एन डी ए के कद्दावर नेता एवम स्थानीय लीडर मंच का साझा करेंगे। उन्होंने कहा नामांकन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है। एन डी ए परिवार ने
कहा कि सम्मानित कार्यकर्ता बंधु एवं सभी आदरणीय क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।
कद्दावर भाजपा नेता ई.बबलू ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी भाई प्रदीप सिंह प्रचण्ड बहुमत से जीत दर्ज करेगी ।नरपतगंज की महान जनता का आपार समर्थन एमपी प्रदीप सिंह जी के साथ है।

सादर आमंत्रण

दिनांक- कल 16 अप्रैल 2024
समय- 10:00 बजे दिन में
स्थान- शिवपुरी, वार्ड संख्या-9, अररिया

16 अप्रैल को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु अररिया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर श्री प्रदीप कुमार सिंह जी के नामांकन के बाद संकल्प सभा में आप सभी क्षेत्र वासियों से आग्रह हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहभागी बने।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)