समाज जागरण
लालू कुमार
जमुई बिहार में अंतराष्ट्रीय योग दिवस प्रखंड के सुदूरवर्ती और झारखण्ड सीमा से सटे इलाका गांव सोने के आइडियल होली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवारा को मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्य्क्ष सूरज मुर्मू ने की जबकि योग प्रशिक्षण देने का कार्य आरएसएस कार्यकर्त्ता राकेश रौशन वर्मा ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री सह चकाई विधानसभा संयोजक मनोज पोद्दार उपस्थित हुए। योग शिविर में विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों ने भी योग का आंनद खूब उठाया। योग शुभारम्भ से पहले भाजपा नेता मनोज ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति और बौद्धिक सम्पदा को पूरी दुनियां में बिखेरा है। इन्होने २१ जून २०१४ में पूरी दुनियां से योग को अपनाने के लिए आहावान किया था और दुनियां ने इसे अपनाया आज पीएम मोदी अमेरिका में १८० देशों के नेताओं के साथ अंतराष्ट्रीय योग मना रहे हैँ। आज पीएम मोदी विकास की नई इबादत लिख रहे हैँ यही कारण है की भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की पाँचवी सबसे बड़ी बन चुकी है। भारतीय संस्कृति, बौद्धिक सम्पदा और हिन्दी को पीएम मोदी ने दुनियां के कोने कोने तक फैलाया है, यह कार्य १८वीं सदी में स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो से किया था। योग कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष तिलक हेमब्रम, विद्यालय के निदेशक बीरेंद्र प्रसाद वर्मा, शिक्षक अवधकिशोर वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, पवन वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, फाल्गुनी कुमार, विकास दुबे, आशीष कुमार, गुड़िया वर्मा,
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



