google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस के जनहित नीतियों को भाजपा अपना रही है: आबिद हुसैन अंसारी

ऐसे में प्रश्न उठना लाजमी है। क्या यह एक और जुमला नहीं है, तो क्या है?

अररिया।

वरीय कांग्रेसी नेता सह वार्ड पार्षद आबिद हुसैन अंसारी ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा संतुलित बजट के बजाय आगामी कई राज्यो में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोकलुभावन बजट के चयन को प्राथमिकता दिया ।ऐसे में देश के हर वर्ग को निराशा होना लाज़मी है। बजट की अच्छी बात यह रही कि 50 प्रतिशत से ज्यादा कांग्रेस के घोषणा पत्र से कॉपी की गई जिन पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व चुनाव में प्रश्न खड़ा करते रहे थे! अब कांग्रेस के जनहित नीतियों को भाजपा अपना रही है। मुल्क में बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक के मुद्दे हैं। पर बजट में इनको लेकर कुछ नही है। भाजपा ने पहले प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था 10 वर्ष बीतने के बाद नींद से जागी अब अगले 5 साल में 4.1 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है। ऐसे में प्रश्न उठना लाजमी है। क्या यह एक और जुमला नहीं है, तो क्या है?


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)