श्री पितांबरा पीठ में उत्सव पूर्वक मनाया जा रहा चैत्र नवरात्र पर्व,दर्शन करने पहुंचे जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर । श्री पितांबरा पीठ सुभाष चौक सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित त्रिदेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन ब्रह्माशक्ति बगलामुखी देवी का स्कंदमाता के रूप में पूजन श्रृंगार किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य दिनेश जी महाराज ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार तारकासुर नाम का एक राक्षस था जिसका आतंक बहुत बढ़ गया था लेकिन तारकासुर का अंत कोई नहीं कर सकता था क्योंकि भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय के हाथों ही उसका अंत संभव था ऐसे में मां पार्वती ने अपने पुत्र स्कंद यानी कार्तिकेय को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने के लिए स्कंदमाता का रूप धारण किया स्कंदमाता से युद्ध का प्रशिक्षण लेने के बाद कार्तिकेय ने तारकासुर का अंत किया स्कंदमाता की उपासना संतान प्राप्ति हेतु अवश्य की जानी चाहिए।
26/03/2023 को पितांबरा पीठ के प्रांगण में देवी भागवत कथा के अवसर पर स्वामी विवेकानंद भारती जी महाराज ने कहा कि सुख प्राप्ति में देवी भागवत की कथा सुगम साधन है भगवान कृष्ण के गुफा में चले जाने से उनके सेवक वापस लौट आए थे जिससे वासुदेव देवकी जी को बड़ा दुख हुआ था नारद जी की कृपा से देवी भागवत कथा के श्रवण से वासुदेव जी का दुख सुख में बदल गया था साथ ही भगवान कृष्ण को तथा वासुदेव देवकी जी को कंस के कारागार से मुक्त कराने के लिए गर्ग जी ने वासुदेव जी से सेवा कराया तथा विंध्याचल पर्वत जाकर भगवती की उपासना की थी दुर्गा सप्तशती के पाठ और नवाचार मंत्र के जाप देवी भक्त वासुदेव जी को मुक्त करने के लिए तथा भगवान कृष्ण की सुरक्षा के लिए पहले से ही वृंदावन पधार गई थी।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने माता बगलामुखी के दर्शन कर आचार्य दिनेश से लिया आशीर्वाद
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने पितांबरा पीठ पहुंचकर माता बगलामुखी का दर्शन किया आचार्य दिनेश पांडेय जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर काशी से पधारे हुए स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी महाराज सहित पीठाधीश्वर दिनेश जी महाराज,संजय पांडेय एवं नगर के गणमान्य नागरिक सहित भक्तजन उपस्थित रहें।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
by samaj
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
by samaj
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.