आगरा (ग्रामीण)। आगरा ग्रामीण क्षेत्र के कई बाढ़ प्रभावित गाँवों का भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने सोमवार को दौरा किया और आपदा से प्रभावित किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से समझा। उन्होंने खेतों में जलभराव और फसलों को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
उपेंद्र सिंह ने ग्राम बरौली गुजर, तनोरा नूरपुर, कबीस, मेहरा नाहरगंज और सरगनखेरा सहित अन्य गाँवों का भ्रमण कर पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक आपदाएँ जीवन की कठिन परीक्षा होती हैं, लेकिन यदि हम सब मिलकर धैर्य, साहस और सहयोग के साथ आगे बढ़ें, तो हर संकट का समाधान संभव है।”
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सरकार और संगठन स्तर पर पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने हेतु व्यापक और निष्पक्ष सर्वे कराए जाएँ, जिससे प्रभावित परिवारों का जीवन फिर से पटरी पर लौट सके।
निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता यदुवीर चाहर, रविन्द्र धारिया, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. सी.पी. माहौर, अमरपाल सिंह, अकबर सिंह, पुष्पेंद्र चाहर और जयराम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में आई बाढ़ से इन इलाकों में भारी नुकसान हुआ है, विशेषकर खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने गंभीर आजीविका संकट खड़ा हो गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



