google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह से भाजपा नेताओं ने की सौजन्य भेंट

उमरिया। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के उमरिया आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया है। सांसद श्रीमती सिंह कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला खनिज मद (डीएमएफ) की बैठक में शामिल होने पहुंची हुई थी। इस बीच सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के दौरान भाजपा नेताओं ने मुलाकात की है। नेताओं ने जिले की गतिविधियों और समस्याओं से सांसद महोदय को अवगत कराया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता मिथलेश पयासी, उपाध्यक्ष सुमित गौतम,महामंत्री दीपक छतवानी,मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, राममोल केवट, रामनारायण पयासी,पूजा बैगा,सुजीत सिंह भदोरिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित गौतम ने ग्राम पंचायत पिपरिया के अंतर्गत ग्राम विलाईकॉप के माध्यमिक शाला से ग्राम कुआं के छक्कू कुशवाहा के घर तक लगभग 3 किलोमीटर कच्ची सड़क मार्ग को पक्कीकरण करने की मांग की है। इसके अलावा अन्य नेताओ ने भी अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सांसद महोदय को अवगत कराया है, जिस पर सांसद ने सहमति जताते हुए कहा कि जहां भी विकास या निर्माण कार्य छूट गए हैं वहां के कार्य पूरे कराए जाएंगे। सांसद महोदय ने कहा कि वह आगामी दिनों में जिले के दोनों विधानसभा के लिए दौरा कार्यक्रम बनाएंगी, इस दौरान क्षेत्र में जो भी समस्याएं सामने आएंगी उन्हें तत्परता से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)