google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में जाम से राहत के लिए बड़ा अभियान, 14 स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण

नोएडा, 24 फरवरी 2026 | सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को सुगम व जाम-मुक्त बनाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत सड़कों के किनारे व अन्य स्थानों पर लगे अनधिकृत व अवैध वेंडर्स, ठेली-पटरी को हटाया गया।

प्राधिकरण द्वारा जारी योजना के क्रम में वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते ने निम्न क्षेत्रों में कार्रवाई की—

  • सेक्टर-6
  • डीएससी रोड
  • अट्टा मार्केट
  • एक्सप्रेस-वे के समानांतर 45 मीटर रोड
  • सेक्टर-63
  • सेक्टर-70
  • सेक्टर-120
  • नयागांव मंडी
  • सेक्टर-87
  • सेक्टर-85
  • सेक्टर-133 व 134 के मध्य मार्ग
  • नगला-नगली
  • सेक्टर-129 व 132 के मध्य मार्ग
  • ग्राम कोंडली

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्रोतों, जनमानस, आरडब्ल्यूए, फोनर्वा तथा औद्योगिक संगठनों से अनधिकृत वेंडर्स की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के समाधान के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, शहर को जाम-मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण-उन्मूलन की कार्रवाई प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगी।

— समाज जागरण न्यूज पोर्टल


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)