google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने की एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी के पक्ष में मतदान की अपील

समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदनीनगर पलामू (झारखंड) :- 21फरवरी2023 पलामू जिले के पांकी से भाजपा विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने झारखंड के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के आजसू एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी के पक्ष में विभिन्न गांव टोले में जाकर वोट देने की अपील की।उन्होंने रामगढ़ जिले के प्रखंड चितरपुर की पंचायत बड़कीपोना और पारडीह में वोटरों से मिलते हुए सभी से केला छाप पर वोट देने की अपील की।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के निर्देशानुसार कार्य करने की अपील की।मौके पर पांकी विधायक ने कहा कि प्रदेश
की हेमंत सोरेन यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल रहीं है।तीन साल के कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ,जिससे सरकार की साख मजबूत हुई हो।ऐसे में रामगढ़ सीट बचाना मुश्किल हो जाएगा।उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान जहां जा रहे हैं,वहां के वोटर कैंडिडेट बदलने की बात कह रहे हैं।रामगढ़ कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र है और पूरा समाज एनडीए के पक्ष में वोट करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)