समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर
पलामू (झारखंड) 21 फरवरी 2023 :- केतात कला गांव स्थित श्री मनोकामना सिद्धपीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया.कलश शोभा यात्रा की शुरुआत केतात मंदिर परिसर से हुआ.जो क्षेत्र भ्रमण कर कलश यात्रा छः किमी दूर कोयल नदी तट पहुंचा.जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर शोभायात्रा वापस यज्ञशाला पहुंचा.और वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच कलश की स्थापना हुई.इस कलश शोभायात्रा में केतात के अलावा कई अन्य गांव के सैकड़ो लोग भी शामिल हुये.कलश यात्रा गाजे बाजे व घोड़े के साथ निकाला गया.कलश यात्रा मे शामिल लोगो को रेहला रामनवमी पूजा समिति द्वारा पानी पिलाया गया.कलश यात्रा में मुख्य रूप से वरीय युवा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह,वरीय भाजपा नेता शुशील चौबे उर्फ टिकैत चौबे,रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक,पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे,कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौबे,शशिनाथ चौबे,गामा चौबे,पूर्व मुखिया सेठ चौबे,राहुल दुबे,नवीन चौबे,बेलो शुक्ला,मनोज चौबे,शिक्षक राजेश चौबे,विजय चौबे,मंटू चौबे,नंदलाल शुक्ला,अरविंद चौबे,आलोक शुक्ला सहित सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



