google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लेफ्टिनेंट प्रवीण सिंह के घर पहुंचकर भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने किया स्वागत

आगरा/शमसाबाद। पासिंग परेड में स्वर्ण तथा स्वार्ड आफ आनर से सम्मानित लेफ्टिनेंट प्रवीन सिंह पुत्र मनोज रघुवंशी के निवास इंद्रजीत पुरम कॉलोनी में शुक्रवार शाम 6:30 बजे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी भाजपा सांसद राजकुमार चाहर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। प्रवीन तथा उनके स्वजन का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का भी फूल मालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा सांसद राजकुमार चाहर प्रवीन सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में चंद्र भान सिंह तोमर, मनोज परिहार, राजवीर सिंह चौहान, देवेन्द्र धाकरे, उमाशंकर उपाध्याय, चौब सिंह जादौन, रंजीत सिंह पूर्व प्रधान, ऋषि उपाध्याय, ब्रज मोहन तोमर, माता प्रसाद, हेत सिंह परिहार, अजय परिहार, विजय तोमर, दिनेश रघुवंशी, लक्ष्मी कांत, पवन, वीरेंद्र सिंह, गीता देवी, कुसुम, संगीता, प्राची, निर्भीक परिहार, निष्पक्ष परिहार, पंकज आदि उपस्थित रहें।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)