google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिथिलेश राय पंचतत्व में विलीन

बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

सुल्तानपुर गंगा तट पर अंतिम संस्कार सम्पन्न

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के राजापुर निवासी अवकाश प्राप्त शाखा प्रबंधक मिथिलेश राय पुत्र स्व0 प्रभु नारायण राय उम्र 70 वर्ष का निधन गुरुवार की मध्य रात्रि में हो गया। शुक्रवार की सुबह में यह समाचार मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।गांव एवं आस पास के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे।शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा राजापुर से सायं 3 बजे चलकर मुहम्मदाबाद के सुल्तानपुर गंगा तट पर पहुंची।

जहां पर मुखाग्नि उनके पुत्र अरूण राय के द्वारा दी गई।इस शव यात्रा में ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय, ग्राम प्रधान राजापुर अश्विनी कुमार राय,कृष्ण देव राय,राकेश कुमार राय, नरेन्द्र नाथ राय प्रधानाचार्य झारखण्डेय महादेव राष्ट्रीय इंटर कालेज शेर करीमुद्दीन पुर,श्याम बहादुर राय, मृत्युंजय राय बुल्लू, समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)