समाज जागरण
मीरजापुर /भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह गुरुवार की शाम अपने पैतृक गांव पहुंचे। आयोजित बैठक में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय विकास के मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सांसद का पारंपरिक स्वागत किया। चर्चा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और कृषि से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी सुझाव दिए।अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का मूल मंत्र सेवा, समर्पण और संगठन है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यों को रखें और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल कराएं।बैठक में क्षेत्रीय नेताओं, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सांसद को आश्वस्त किया कि आगामी चुनावी और संगठनात्मक कार्यक्रमों में वे पूरी सक्रियता से जुटेंगे।इस दौरान राजयसभा सांसद प्रतिनिधि धनंजय पाण्डेय, श्याम बहादुर सिंह, विपुल सिंह, राकेश सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



