google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चुनार पुल पे जाली लगाने के कार्य का क्षेत्रीय विधायक के किया पूजन घटनाओं में आएगी कमी।

समाज जागरण

मीरजापुर /चुनार गंगा पक्का पुल पर जाली लगाने की मांग स्थानीय जनता की थी जो आज क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने बालू घाट पक्के पुल के पास पूजन शीलान्यास किया और कहां की चुनार का फूल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन किया गया था। पूल बनने के बाद लगातार आत्महत्या की शिकायतें सुनने में चली आ रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए अनुराग सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 90 लख रुपए जाली लगाने के लिए स्वीकृति प्रदान की जिसका टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।

चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल ने कहा कि गंगा जी पुल के ऊपर से लगातार घटनाएं बढ़ रही थी इसी को देखते हुए और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए जाली का निर्माण कराया जा रहा है।और जाली बनना चालू हो गया है एक हफ्ते में काम पुल पर शुरू कर दिया जाएगा अगले दो महीने के भीतर जाली लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ह,विजय बहादुर सिंह,भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मंगरु साहनी, अभिलाष राय, ज्योति प्रकाश सिंह, अहरौरा प्रभारी चंद्रहास गुप्ता, मनीष राय,अखिलेश मिश्रा सभासद विकास कश्यप, जयंत दास एडवोकेट विजय गुप्ता, उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)