उमरिया।। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश की सह प्रभारी अल्का गुर्जर बुधवार की रात्रि अल्प प्रवास पर उमरिया पहुंची, जहां भाजपा कार्यालय भरौली में भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने स्वागत किया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेत्री प्रज्ञा त्रिपाठी और संभागीय संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मंत्री उमरिया के भाजपा कार्यालय में कुछ देर रुककर वहां उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत की है। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके तहत वह शहडोल अनूपपुर जिले में कई शक्ति केंद्रों की बैठक में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है।
इसके बाद उन्हें रीवा संभाग जाना था तब वह रीवा जाते समय अल्प प्रवास में उमरिया के भाजपा कार्यालय पहुंची हुई थी, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,धनुषधारी सिंह, इंद्रभान त्रिपाठी, महामंत्री दीपक छतवानी, पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार,उपाध्यक्ष अमित सिंह, कार्यालय मंत्री विनय मिश्रा, मनीष तिवारी, सुशील गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



