अध्यक्ष के वार्ड में ठेकेदार का पनप रहा भ्रष्टाचार

अवैध कमाई के फेर में जिम्मेदार कार्यवाही से कर रहे परहेज

मानपुर नगर परिषद क्षेत्र का मामला
जितेंद्र शर्मा
उमरिया ।जिले का मानपुर नगर परिषद क्षेत्र जहां इन दिनो निर्माण कार्य के नाम पर ठेकेदार बनाम पेटी कांट्रेक्टर द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है इतना ही नही परिषद के जिम्मेदारों द्वारा भी ठेकेदार के इस घिनौनी हरकत में शामिल होने की चर्चा इन दिनो क्षेत्र में तूल पकड़ा हुआ है सूत्रों की माने तो मानपुर नगर परिषद मुख्यालय का वार्ड क्रमांक सात उक्त वार्ड से खुद अध्यक्ष महोदय भारी बोटों से चुनाव जीते हैं और अब उसी वार्ड में नाली निर्माण कार्य के नाम पर ठेकेदारों द्वारा लीपापोती किया जा रहा है मिली जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक सात में अहसान खान के ठीक घर के पास ठेकेदार द्वारा लाखों की लागत से नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है उक्त निर्माण कार्य में बिना वेस डाले ही तानाशाही का परिचय देते हुए नाली के दिवाल की ढलाई करा दिया गया इतना ही नही निर्माण कार्य में साफ तौर पर लगाई गई मामूली सरिया ऊपर ही दिख रही है

जिससे ठेकेदार का भ्रष्टाचार साफ वा सुरक्षित देख सकते है लेकिन परिषद के जिम्मेदारों के पास इतना समय ही कहां है की ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य को मौके पर जा कर देख सकें जिससे यह प्रतीत होता है की ठेकेदार से सांठ गांठ कर परिषद के जिम्मेदार भी अवैध तरीके से मोटी कमाई के फिराक में हैं अगर ऐसा नहीं है तो निर्माण कार्य को देखने मौके पर क्यों नहीं जा रहे जिम्मेदार,क्षेत्र में देखा जाए तो हाल ही में कराए गए भ्रष्टाचारी निर्माण कार्य एक के बाद एक अपने आप ध्वस्त हो रहे हैं इतना ही नही नव निर्मित सड़क जो नगर परिषद कार्यालय से तहसील पहुंच मार्ग में बनाई गई है जिसमे भी जगह जगह गहरी दरारें होने के कारण उक्त सड़क भी छतिग्रस्त होने के कगार में हैं लेकिन स्थानीय से लेकर जिले तक का कोई भी जिम्मेदार इन भ्रष्टाचारी ठेकेदारों के साथ पेटी कांट्रेक्टर पर कानूनी शिकंजा कसने की हिमाकत नही जुटा पा रहा है विधायक सुश्री मीना सिंह जी एवं जिले के कलेक्टर से जनापेक्षा है की संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए नाली निर्माण कार्य का समय रहते आकस्मिक निरीक्षण किया जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर कोताही बरतने पर उक्त निर्माण कार्य को निरस्त किया जाए ताकि क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा साफ सुथरा वा सुसज्जित कार्य कराया जा सके
इनका कहना है
हम मामले को देखवाते हैं वैसे इंजीनियर मौके पर गए थे अब पता नही उन्होंने क्या देखा है
राजेंद्र कुशवाहा सीएमओ नगर परिषद मानपुर

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)