google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फुलडिहा मे भाजपा ने गांव की ओर चलो कार्यक्रम का किया कार्यशाला

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 8 फरवरी 2024 नबीनगर प्रखंड के जय हिंद तेंदुआ ग्राम पंचायत के फुलडीहा गांव मे भाजपा ने गांव की ओर चलो अभियान के तहत मंडल के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष तथा बीएलओ 2 तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा टंडवा मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यशाला मे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवास करने की सलाह दी गई तथा प्रत्येक बूथ के गांव में 24 घंटा प्रवास करने के लिए तथा प्रत्येक व्यक्ति से मिलने की सलाह दी गई तथा बूथ समिति सशक्त करने को कहा गया।कार्यशाला मे वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को 2014 और 2019 मे बहुमत देकर सरकार बनाया था उसी प्रकार 2024 मे मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है कार्यशाला मे सभी कार्यकर्ताओं को अह्वाह्न किया गया कि गांव की ओर चलो कार्यक्रम को सफल बनाते हुए अबकी बार 400 पार करना है और केंद्र मे मोदी जी के नेतृत्व मे एक मजबूत सरकार का गठन करना कई।कार्यशाला मे अभियान के जिला संयोजक एवम भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, लोकसभा विस्तारक भोजपुरिया बाबा, विधानसभा विस्तारक बृजेश कुमार, मंडल महामंत्री संजय प्रसाद, अजीत तिवारी उर्फ डब्लू तिवारी, संजय सिंह, विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, अनिल पांडे, बसंत चंद्रवंशी, विवेक सिंह, टंडवा मंडल प्रभारी सुनील कुमार , अशोक सिंह, संतोष सोनी, टंडवा मंडल उपाध्यक्ष शंभू नाथ मिश्रा, सत्यनारायण राम,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)