google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने दी श्रद्धांजलि, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद



श्रद्धा और सेवा का विराट आयोजन: तेजपाल सिंह सहरावत ने पिता की 26वीं पुण्यतिथि पर किया विशाल भंडारा, प्रदेशभर से पहुंचे संत व दिग्गज नेता


अश्विनी वालिया कुंडली (सोनीपत)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय सचिव एवं भारत सरकार के खाद्य उद्योग मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य तेजपाल सिंह सहरावत द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह सहरावत की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम ने एक सामाजिक संदेश के रूप में व्यापक पहचान बनाई। उनके निवास स्थान कुंडली, सोनीपत पर आयोजित इस विराट कार्यक्रम में हजारों लोगों की सहभागिता देखने को मिली।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली, सोनीपत जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश कौशिक, नगर निगम पार्षद व पूर्व भारतीय कबड्डी टीम कप्तान अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सूरज भान, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में साधु-संतों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया।



पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं व जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह सहरावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।

इस अवसर पर तेजपाल सिंह सहरावत ने कहा कि वे पिछले 26 वर्षों से लगातार अपने पिता की पुण्यतिथि पर समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। जरूरतमंदों को कंबल वितरण, माता जी की पुण्यतिथि पर महिलाओं को वस्त्र वितरण और भंडारे का आयोजन उनके जीवन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह सब उनके माता-पिता के संस्कारों और आशीर्वाद का परिणाम है।

तेजपाल सिंह सहरावत ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी को ऐसे माता-पिता मिलें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान हो। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, संत-महात्माओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)