
गौमाता को राज्य माता का दर्जा देकर महाराष्ट्र सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। मथुरा से दीन ही दीनानाथ संस्था एवं अनेक संगठन,संत, गौसेवक और धर्माचार्य गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए निरन्तर आवाज उठाते हुए आ रहे हैं। सरकार से मांग की गई कि गौमाता राष्ट्र माता घोषित होनी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने गौमाता को राज्य माता घोषित कर दिया है इसी प्रकार बीजेपी शासित सभी राज्यों को गौमाता को राज्य माता घोषित कर देनी चाहिए।और ऐसा करने से बो दिन दूर नहीं जब गौमाता राष्ट्र माता भी घोषित हो जायेंगी। और अब समय आ गया है गौमाता के गौशाला में गौमूत्र और गौमाता के गोबर से अधिक से अधिक प्रोडक्ट बनाने के लिए गौशाला संचालकों और किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए। गौहत्या पर कठोर से कठोर दण्ड का विधान हो तभी गौहत्या बंद हो सकती है। महाराष्ट्र सरकार को बहुत बहुत साधुवाद।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



