google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#Breaking : पुलिस ने बरामद किया सात राशि गोवंश, तस्कर फरार

दैनिक समाज जागरण
संवाददाता जमालपुर(मीरजापुर) थाना क्षेत्र के जीवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे पर मंगलवार की सुबह पुलिस ने जीवनाथपुर ओवरब्रिज पर घेरेबंदी कर पिकप पर जबरन लाद कर ले जा रहे सात गोवंश को पिकप सहित बरामद किया। बरामद गो वंशों में छह गाय एवं एक बैल गिनती में पाये गये।पुलिस को देखकर तस्कर एवं पिकप चालक पिकप छोड़ कर मौके से फरार हो गए। तस्कर पिकप पर गोवंश क्रूरता पूर्वक लादकर टेंगरा मोड़ रामनगर की तरफ से जमालपुर की तरफ आ रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर  जीवनाथपुर ओवरब्रिज पर पुलिस की घेरेबंदी देख तस्कर पिकप एवं गोवंश छोड़ कर फरार हो गये।पुलिस पिकप को गोवंश सहित  थाने ले आयी।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी। जानकारी होने पर विहिप कार्यकर्ता भी थाने पर पहुंच गये।थानाध्यक्ष रामनारायन सरोज ने बताया कि कब्जे में लिये गये गो वंशो को गौ आश्रय स्थल भेजा जायेगा।मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)