google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मझवां में भाजपा को मिली जीत, शुचिस्मिता मौर्य के सिर सजा जीत का ताज

ब्यूरो (मीरजापुर):जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। वह पहले ही राउंड की गिनती से ही बढ़त बनाए हुई थीं।
मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आ गया है। भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य के सिर जीत का ताज सजा है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति बिंद को 4936 वोटों से हराया है। शुचिस्मिता मौर्य को कुल 77503 मत मिले, जबकि सपा की डॉ. ज्योति बिंद को 72567 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी दीपू तिवारी को 34800 वोट मिले, वहीं 2027 लोगो ने नोटा का प्रयोग किया।
पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुई थीं शुचिस्मिता
भाजपा की जीत से मझवां में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। वहीं शुचिस्मिता मौर्य को बधाई देने वालों का तांता लग गया। शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के दौरान पहले राउंड से ही शुचिस्मिता बढ़त बनाए हुए थीं। हालांकि 13 वें राउंड से लेकर 23 वें तक वोटों का ग्राफ कम हुआ, लेकिन 23 वें राउंड के बाद फिर से मतों का अंतर बढ़ने लगा।
शुचिस्मिता को विरासत में मिली है राजनीति
मझवां उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने एमएससी व एमबीए की डिग्री हासिल की हैं। राजनीति उनको विरासत में मिली है। वह स्वयं मझवां विधानसभा क्षेत्र से ही वर्ष 2017 में विधायक चुनी गई थीं। उनके ससुर रामचंद्र मौर्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1996 में भाजपा के ही टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 के चुनाव में यह सीट एनडीए के सहयोगी दल निषाद पार्टी को मिल गई थी। इस उपचुनाव में भाजपा ने पुनः उनको अपना प्रत्याशी बनाया था।
जीत की बंधाई देने वालों में
विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल, विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी आदि शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)