कालांवली के विकास और भ्रष्टाचार पर हुई खुलकर चर्चा
चंडीगढ/कालांवाली (सुरेश जोरासिया) भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता गगनदीप सिंह कालांवाली ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कालांवली गांव और मंडी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। गगनदीप सिंह ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने क्षेत्र के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
गगनदीप सिंह ने इस अवसर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। गगनदीप सिंह कालांवली ने मंत्री से कहा कि विकास कार्यों एवं किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार जनता के हितों के साथ अन्याय है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की है तथा भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भेंट के अंत में गगनदीप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का समय देने और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि कलांवली क्षेत्र के विकास कार्यों को जल्द गति मिलेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



