google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जोगा मुसहिब में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सम्पन्न

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर-भाजपा मंडल इकाई भांवरकोल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन दिव्या मैरेज हाल जोगा मुसहिब में सम्पन्न हुआ।सम्मेलन की शुरुआत बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर व विधानसभा प्रभारी संदीप सिंह ,लोकसभा के संयोजक राजीव मोहन चौधरी, विधानसभा संयोजक श्यामराज तिवारी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में नीरज शेखर ने कहा कि हमे विधानसभा चुनाव की भूल को नही दोहराना है उस हार की पीड़ा आज भी सालती है। इसी विधानसभा से संदेश जाता है।पूरा बलियां जिले के लोग मुहम्मदाबाद को देखते है जो इस क्षेत्र में चुनाव एक दूसरे को लड़ कर जीतते थे आज उनका सफाया हो रहा है ।भाजपा हमेशा गरीबो की पार्टी रही है उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर रही है। विपक्ष कभी भी राम मंदिर नही गया है।लोकसभा संयोजक राजीव मोहन चौधरी ने कहा कि भाजपा की मंडल इकाई को सबसे मजबूत संगठन माना जाता है और बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन का रीढ़ है जिसके बदौलत भाजपा दस वर्षों से सरकार में है और दो तिहाई बहुमत से जीत रही है।उन्होंने विधान सभा महामंत्री ,उपाध्यक्ष,शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी,मंडल उपाध्यक्ष,मंडल मंत्री और बूथ अध्यक्षो को जनसम्पर्क तेज करने को कहा।इस अवसर पर सहसंयोजक जितेंद्र नाथ पांडेय,भाँवरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना, भाजपा नेता पीयूष राय,भाजपा नेता वीरेंद्र राय,लोकसभा के मीडिया प्रभारी प्रमोद राय,विजयशंकर राय,विधानसभा विस्तारक विनीत राय,जिला पंचायत सदस्य अनिल राय मुन्ना,तिलकधारी राय,रविन्द्र नाथ राय,मनोज राय,अश्वनी राय,जयकृष्ण राय समेत ढेर सारे लोग मौजूद रहे।संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर राय व अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ राय ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)