google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा का अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन छत्तरपुर विजय तारा रिसोर्ट में हुआ

समाज जागरण दीपक कुमार प्रखंड सवादाता छत्तरपुर
पलामू (झारखण्ड) 16जुलाई 2024:छतरपुर विजय तारा रिसोर्ट में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।इस सभा में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता श्री यदुनाथ पांडे, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार, सांसद विष्णु दयाल राम जी, विधायक श्रीमति पुष्पा देवी, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी जी कार्यक्रम के सह संयोजक ईश्वरी पांडे, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के साथ साथ छतरपुर विधानसभा सभी मंडल अध्यक्ष, सभी विधायक प्रतिनिधि, सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम में सभी मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शील्ड और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उनके संकल्प को मजबूत करने का काम करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)