समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा मेंभाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान की शुरुआत रविवार को जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने मेहरमा से की। इस दौरान लोगों से स्वदेशी वस्तु अपनाने को लेकर जागरूक किया गया। साथ हीं मोदी इफेक्टः सशक्त व्यवसाय, सशक्त भारत।हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का नारा बुलंद किया गया। संजीव मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी आगे बढ़ रहा है। 14 प्रमुख क्षेत्रों में 1.97 लाख करोड़ की पीएलआई योजनाएं। वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत, वष॔ 2030 तक अनुमानित 7.3 ट्रिलियन की डीजीपी के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मेक इन इंडिया के तहत 667 अरब एफडीआई निवेश आया है।भारत एक विनिर्माण शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विश्व में एक महत्वपूर्ण निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है।कहा कि अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपना कर और भारतीय उद्यमियों तथा कारीगरों का समर्थन करके हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से इस जन आंदोलन में करोड़ों भारतीयों के साथ मिलकर स्वदेशी अपनाएं और देश को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। कहा कि पूरे दिसंबर माह तक यह कार्यक्रम चलेगा।इस दौरान बूथ वाइज कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर लोगों से स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक करेंगे साथ ही हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का स्टीकर चिपकाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, ऋषि मंडल, संजय पोद्दार,निलेश रविदास, रूपेश पासवान, हरीकिशोर मिश्र, पिंटू साह, नितेश कुमार साह सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



