google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
भारतीय जनता पार्टी किशनगंज जिला द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का समापन स्थानीय दिगम्बर जैन भवन सभागार में रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने की। कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार तथा बिहार सरकार के मुख्य सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कुल 12 सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी की संगठनात्मक संरचना, वैचारिक सिद्धांत, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक समरसता, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न मंडलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं समाज सेवा की भावना से कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक दक्षता तथा वैचारिक स्पष्टता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।


पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा संगठन निरंतर प्रशिक्षण और संवाद की परंपरा को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से पार्टी गांव-गांव तक मजबूत बनती है।
मुख्य सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलती है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होता है।


कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी के इतिहास, विचारधारा, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।


प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में ज्योति कुमार सोनू, कौशल झा, मनीष सिन्हा, पंकज कुमार साहा, संजय उपाध्याय, शिव नारायण यादव, गौरव गुप्ता, जय किशन प्रसाद कुशवाहा, राजेश गुप्ता, अरविंद मंडल, सुबोध माहेश्वरी, संजय पासवान, गौतम चंद्रवंशी, कौशल यादव, कौशल आनंद, राकेश गुप्ता, शिवम साहा, हरि किशोर साह, प्रो. मीना कुमारी, सोनी देवी, लखवीर कोर, दुर्गा स्वर्णकार एवं पुष्पांजलि देवी सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।


कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)