google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फर्जी किसान संगठनों पर रोक लगाने की मांग, भाकियू (अराजनीतिक) ने सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर-खीरी

किसानों की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त तथाकथित किसान संगठनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी गोला को सौंपा।

इस अवसर पर भाकियू (अराजनीतिक) के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि कुछ फर्जी किसान संगठनों के लोग किसान हितों की आड़ में व्यापारियों से अवैध धन उगाही, गरीबों की भूमि पर कब्जा, टोल प्लाजा पर अव्यवस्था फैलाने तथा थानों पर अनावश्यक धरना-प्रदर्शन कर पुलिस एवं प्रशासन पर दबाव बनाने जैसे गंभीर कृत्यों में संलिप्त पाए जा रहे हैं।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं, बल्कि वास्तविक किसानों, व्यापारियों और विकास कार्यों के लिए भी अत्यंत हानिकारक साबित हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे तथाकथित किसान संगठनों एवं उनके पदाधिकारियों की गहन जांच कराई जाए और जिन व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास पाया जाए, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि किसान संगठनों की आड़ में होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना आवश्यक है, ताकि किसान आंदोलन की गरिमा बनी रहे और समाज में शांति एवं विकास का वातावरण कायम हो सके। भाकियू (अराजनीतिक) ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए शीघ्र एवं न्यायोचित निर्णय की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर रेशम सिंह, राजेश शुक्ला, संजय सिंह, गुरमुख सिंह, कराज सिंह, मोहम्मद उस्मान, हिमांशु पाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)