google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पुलिस लाइन चुर्क में होगी ब्लैकआउट मार्क ड्रिल

विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित होने वाले ब्लैकआउट मार्क ड्रिल के तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार एवं चीफ डिप्टी कंट्रोलर प्रदीप यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के गरिमामयी अवसर पर आगामी 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित होने वाली ब्लैकआउट मार्क ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।  

उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश की स्थापना का उत्सव है, बल्कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद करने का एक सशक्त माध्यम भी है। ब्लैकआउट मार्क ड्रिल पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित होने वाली इस ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का रिहर्सल करना और आम जनमानस में अनुशासन व राष्ट्र सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है।  समन्वय और तैयारीरू चीफ डिप्टी कंट्रोलर श्री प्रदीप यादव ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पुलिस प्रशासन, ना

गरिक सुरक्षा (ब्पअपस क्ममिदेम) और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें ताकि ब्लैकआउट मार्क ड्रिल का यह विशेष आयोजन भव्य और प्रेरणादायक बन सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)