कबड्डी लीग फाइनल मैच में नवानगर ने नेमना को हराकर बनीं विजेता

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

बीजपुर/ सोनभद्र। नेमना गांव के टोला चेतवा के चेतना खेल मैदान में आयोजित उड़ान कबड्डी प्रीमियर लीग में रोमांचक सेमीफाइनल व फाइनल कबड्डी मैच शुक्रवार की देर रात्रि में समापन हुआ। रोमांचक अंतर्राज्यीय कबड्डी मैच को देखने के लिए आस पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में जुटी रही।


नवानगर ने अपने बेहतरीन खेल के बदौलत नेमना को 25=15 अंक से मात देकर जीत हासिल कर प्रथम पुरस्कार 12000 हजार की नकद और शील्ड पर कब्जा जमा लिया वही उप विजेता नेमना की टीम को 7000 हजार नकद और तृतीय स्थान रिंहद नगर को 5000 हजार की नकद और शील्ड देकर खिलाडियों को सम्मानित किया गया। पूरे खेल में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने वाले बेस्ट रीडर खिलाड़ी अनुज आयाम को 1500 सौ नकद और शील्ड एवं बेस्ट डिफेंसर उमेश मरकाम 1500 सौ नकद शील्ड देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।


इस मौके पर फाइनल मैच में पहुंचें अतिथि संजय कुमार गौड़, मानसिंह गौड़, रोहित सिंह बघेल, अमरेश तिवारी, ओमप्रकाश वैश्य, तारा चंद गुर्जर, ईश्वरी प्रसाद, पंकज गुर्जर, जवाहर लाल वैश्य रामदयाल वैश्य, सुरेश जायसवाल, रामविचार गौतम, संतोष वैश्य, अनिल वैश्य, प्रमोद गुर्जर सहीत अन्य अतिथि व दर्शकगण मौजूद रहें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)