google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मकर संक्रांति पर जगह जगह बंटे कम्बल

सहभोज के तहत बंटी खिचड़ी

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर, वाराणसी । मकर संक्रांति पर सोमवार को जगह जगह कम्बल वितरण के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कालेज बराई नयेपुर में पिण्डरा विधायक डॉ0 अवधेश सिंह ने असहाय जरूरतमंद गरीब जनों को इस कड़ाके की ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया गया। तत्पश्चात विधायक, प्रशासनिक अधिकारी सहित ग्रामीणों ने एक साथ खिचड़ी खाकर मकर संक्रांति पर्व मनाया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा,तहसीलदार विकास पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, विद्यालय प्रबंधक प्रकाश सिंह बादल, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा पवन सिंह,जिलामहामंत्री डॉ. जे पी दुबे, आलोक चौरसिया, अतुल रावत समेत अनेक गणमान्य लोग रहे।
वही मरुई स्थित रामजानकी, राधाकृष्ण हनुमान मंदिर समिति द्वारा मकर संक्रांति पर बाल भोज का आयोजन किया गया। तत्पश्चात कम्बल वितरण हुआ। जिसमें दर्ज़नो बृद्ध माताओं और बुजुर्गों को कम्बल वितरण किया गया। जिसमें जिला मंत्री भाजपा बृजभूषण शर्मा उर्फ फौजदार, मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, संतोष यादव, महेंद्र वर्मा, महेंद्र शर्मा समेत अनेक लोग रहे। वही विन्दा ग्राम सभा मे एडवोकेट कृष्ण चंद चौहान के नेतृत्व में गरीब व असहाय लोगों को ठंड से राहत देने के लिए गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कम्बल वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान देवनाथ प्रजापति, धनंजय सिंह, राजकुमार गुप्ता, चन्द्रबली राजभर, राहुल सोनी, सन्तोष पाल और दुर्गेश अग्रहरि समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
वही थाना गांव स्थित स्वामी हरहरानंद आश्रम पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें दर्ज़नो भक्तो ने समाधि स्थल पर मत्था टेका और प्रसाद स्वरूप खिचड़ी खाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)