google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्लास्ट फर्नेस में हुआ रिकॉर्ड हॉट मेटल का उत्पादन

रिपोर्ट अनिल कुमार बोकारो

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में दिनाँक 22 जनवरी 2025 को चार फर्नेस परिचालन से अब तक का सर्वश्रेठ 16821 टन हॉट मेटल का उत्पादन का नया दैनिक रिकॉर्ड बना है. उल्लेखनीय है कि पिछला सर्वश्रेष्ठ दैनिक हॉट मेटल उत्पादन का रिकॉर्ड 18 फ़रवरी 2024 को 16354 टन हॉट मेटल का उत्पादन चार फर्नेस के ऑपरेशन से कायम किया गया था. इसके साथ ही ब्लास्ट फर्नेस संख्या 01 से भी दिनाँक 20 जनवरी को अब तक का सर्वश्रेठ दैनिक 4436 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया गया. ब्लास्ट फर्नेस संख्या 01 से पिछला सर्वश्रेष्ठ 4272 टन का दैनिक हॉट मेटल उत्पादन दिनाँक 18 फ़रवरी 2024 को किया गया था.
निदेशक प्रभारी श्री बीरेंद्र कुमार तिवारी तथा अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री सी आर महापात्रा के साथ बोकारो स्टील के शीर्ष प्रबंधन ने मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री शौविक रॉय एवं उनकी समस्त टीम तथा सभी सहयोगी विभागों तथा संविदा कर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)