google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेल स्थापना दिवस की तैयारी में जुटा बोकारो स्टील प्लांट

रिपोर्ट अनिल कुमार बोकारो

24 जनवरी सेल स्थापना दिवस के रूप में मनाई जाती है. इस अवसर को यादगार बनाने के लिए बोकारो स्टील प्लांट की ओर से तैयारी की जा रही है. पूर्वाहन 7:30 बजे सर्वप्रथम ‘हैप्पी स्ट्रीट” कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा. बोकारो स्टील प्लांट की विशेष पहल ‘हैप्पी स्ट्रीट’ द्वारा इस्पातनगरी में सकारात्मकता, स्वास्थ्य, और खुशहाली को बढ़ावा देने की मुहीम में नगरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया. हैप्पी स्ट्रीट के समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, शहर के स्वयंसेवी संस्थान, सामाजिक संस्थाएं और बड़ी संख्या में जनसामान्य की भागीदारी होगी. बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी श्री बी के तिवारी, अधिशासी निदेशक और अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से लोगों का उत्साहवर्धन करेंगे.

24 जनवरी को अपराहन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बोकारो क्लब के सिनेमा एरिना में एक भव्य संगीत संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा कई मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी जिनमें नृत्य, संगीत, और अन्य प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी. इस सांस्कृतिक संध्या में बोकारो के स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. सभी सेल कर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत संध्या में सादर आमंत्रित हैं. यह आयोजन न केवल महारत्न सेल के स्थापना दिवस की ख़ुशी को साझा करने का एक अवसर होगा, बल्कि इसे सभी के लिए एक यादगार अनुभव बनाने का प्रयास भी होगा.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)