google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर अनुग्रह स्टेडियम मे प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी ने किया झंडोत्तोलन


नबीनगर के विभिन्न क्षेत्रों मे शान से लहराया तिरंगा

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 15 अगस्त 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों मे शान से लहराया तिरंगा। आजादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह नबीनगर के अनुग्रह नारायण स्टेडियम मे हुआ जहां प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी ने झंडोत्तोलन करते हुए तिरंगे की सलामी ली।इस अवसर पर उप प्रमुख किरण सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह, अंचल अधिकारी आलोक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत नबीनगर, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, बीईओ राजनारायण राय,जिला पार्षद हरी राम,गुड्डू सिंह, संतन सिंह प्रदीप सिंह,प्रो सुनील बोस,कुमार अवधेश सिंह,दरियादिल दरगाही,हाजी मास्टर मुस्ताक अहमद,कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह,भाजपा के उदय प्रताप सिंह,कामता प्रसाद सोंडीक, दिलीप पासवान,शिक्षक मनीष सिंह, इंदल सिंह, उदय कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वही नबीनगर थाना परिसर स्थित पुलिस अंचल कार्यालय मे पुलिस अंचल निरीक्षक विजेंद्र यादव एवम नबीनगर थाना मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने झंडोत्तोलन किया ।
नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रियंका सिंह, रेफरल अस्पताल नबीनगर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी महेंद्र सिंह,प्रखंड संसाधन केन्द्र में बीईओ राज नारायण राय,प्रखंड परिसर मे प्रखंड प्रमुख चित्रा सिंह,मध्य विद्यालय नबीनगर मे प्रधानाध्यापक परिमल कुमार,कन्या मध्य विद्यालय नबीनगर मे प्रधानाध्यापक देव बिहारी सिंह,उर्दू मध्य विद्यालय परसिया मे प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय पछेयारी बेनी मे प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह,राजा गोपाल इंग्लिश अकादमी मे प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, मुंगिया पैक्स कार्यालय पर पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)