google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

132 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
132 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल द्वारा 29 सितंबर 2025 को सीमा सुरक्षा बल कैंप, खगड़ा, किशनगंज में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रकट करता है।कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मोना औल, BWWA अध्यक्ष, क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस रक्तदान शिविर में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया, जिन्होंने सेवा भावना से प्रेरित होकर रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का संचालन डॉ. मिली मुर्मू, कमांडेंट CMO (SG), सीमा सुरक्षा बल तथा डॉ. शहनवाज आलम (MO), सदर अस्पताल किशनगंज ने कुशलतापूर्वक किया। दोनों चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया।
132 वीं बटालियन के कमांडेंट राजेन्द्र सिंह बोहरा ने जवानों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक मानव सेवा का उच्चतम रूप है। हमारे जवानों ने इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया है, जो समाज के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम के दौरान सभी सुरक्षा एवं स्वच्छता उपायों का पूर्ण पालन किया गया।

इस अवसर पर ईश औल, उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज तथा किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

जिलाधिकारी विशाल राज कहां की सीमा सुरक्षा बल द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य प्रेरणादायक हैं। ये आयोजन समाज में एकजुटता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करते हैं। अंत में, 132वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, जवानों, चिकित्सा स्टाफ एवं सहयोगी टीमों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)