पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वानसी हुए शामिल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
परमबीर पात्रों, दैनिक समाचार जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 29 सितंबर 2025
जमशेदपुर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेको गाँव में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में फुटबॉल खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वानसी भी सम्मिलित हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल में स्थानीय युवाओं की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ खेल देखने पहुँची और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। आयोजन समिति ने बताया कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और क्रीड़ा गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का अवसर भी है।
विनोद स्वानसी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी



