google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 दिसंबर को

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के रेफरल अस्पताल में “मिशन जिन्दगी” कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन 19 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।रक्तदान शिविर ज़रूरतमंद लोगों को रक्त की निरंतर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करके जीवन बचाने और जन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह शिविर जिला स्वास्थ्य समिति औरंगाबाद के ज्ञापांक-936 दिनांक 13.06.2025 के आलोक में आयोजित किया जा रहा है जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल नबीनगर के अस्पताल प्रबंधक ऊषा चौधरी ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन 19 दिसंबर को 10 बजे दिन से आयोजित किया जाएगा ।पहले यह शिविर 20 दिसंबर को आयोजित किया जाना था।लेकिन अब इसकी तिथि बदल दी गई है।इस रक्तदान शिविर में इच्छुक व्यक्ति अपना योगदान दे सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)