समाज जागरण
गोड्डा
दिनांक 13-14 दिसंबर 2025 को वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय महाकवि विद्यापति पर्व समारोह में ईसीएल के पूर्व चीफ इंजीनियर सह अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि-शायर ऊर्जानगर निवासी सुशील साहिल को “कवि कोकिल विद्यापति सम्मान” से सम्मानित किया गया। काशी के विशाल मंच पर उ.प्र. के आयुष मंत्री दया शंकर दयालु ने उन्हें मिथिला का प्रसिद्ध पाग, अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री ने अपने वक्तव्य में मिथिला की भूमि को विद्वानों की भूमि कहा था तथा विहार एवम झारखंड की मेधा शक्ति की देश तथा राज्यों की प्रगति में योगदान के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कवि कोकिल विद्यापति एवं मिथिला के नाम से काशी नगरी में एक धर्मशाला निर्माण के प्रस्ताव को सहर्ष ग्रहण करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की स्वीकारता प्रदान की।
अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन के बाद शायर सुशील साहिल ने उनके साहित्य-संगीत के सफर में ईसीएल एवं कोल इंडिया से मिले सहयोग की चर्चा की चर्चा करते हुए अपनी कामयाबी का श्रेय महागामा एवम गोड्डा के साहित्यकारों, कवि, शायरों बुद्धिजीवियों, युवागण तथा समाज सुधारकों को दिया। उनकी इस अलंकरण पर
गोड्डा के वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार भगत, सुरजीत झा श्रीमतपुर के शायर कलीमुल्लाह परवाना, शम्स परवाना महागामा प्रसिद्ध कवि डॉ राधेश्याम चौधरी, अरविंद अंशुमान ,अशोक कुमार अजय इत्यादि ने उन्हें बधाइयां प्रेषित की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



