कमल लोधा दैनिक समाज जागरण
पाली: दिनांक 15 नवंबर को पाली जिले के रानी तहसील के खौड़ गांव में संत रामपालजी महाराज के अनुयायी तेजाराम कुमावत का मरणोपरांत उनके परिवार द्वारा पाली मेडिकल कॉलेज में देहदान किया गया। जिला सेवादार सोहन पंवार ने बताया कि संत रामपालजी महाराज की प्रेरणा से तेजाराम पुत्र उमाराम खौड़ (95) की मृत्यु होने पर परिवार के लोगों ने बुधवार को पाली मेडिकल कॉलेज में देहदान कर समाज में मानवता की मिसाल पेश की है । पाली मेडिकल कॉलेज के हेड डॉ. अनूपसिंह गुर्जर ने बताया कि तेजाराम (95) की मरणोपरांत बॉडी को उनके पुत्र रुपाराम व पुत्री तुलसी बाई के साथ संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों और गणमान्य समाज के लोगों द्वारा मेडिकल कॉलेज पाली मे बॉडी को सुपुर्द किया गया। पुत्र रुपाराम ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज से पूरे परिवार सहित तेजाराम कुमावत ने भी नाम दीक्षा ली हुई थी। उन्हीं की प्रेरणा से तेजाराम ने जीवित रहते ही कुछ समय पूर्व ही मेडिकल कॉलेज में देहदान करने का संकल्प पत्र भरा था। इस प्रकार मेडिकल कॉलेज पाली को देहदान कर मानवता का फर्ज निभाया है। इस अनमोल कार्य के लिए सभी ग्रामवासियों ने पूरे परिवार की सराहना की।
मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर और हेड डॉ. अनूपसिंह गुर्जर
ने बताया इस बॉडी को जरूरत पड़ने तक 50 साल तक हम रख सकते हैं वही शव को कई साल तक सुरक्षित रखने के लिए कई तरह की दवाईयों को शरीर में मिलाया जाएगा एवं शव को थाईमोल, फॉर्मलीन, नमक ,पानी वह दवा के घोल में सुरक्षित रखा जाएगा| इस बॉडी पर रिसर्च कर इनसे नए डॉक्टर बनगे। चिकित्सा विभाग के अनुसार अभी तक लगभग 17- 18 बॉडी मेडिकल कॉलेज को प्राप्त हुई है। वही 2023 में 3 बोडी पाली मेडिकल कॉलेज को प्राप्त हुई है। इस अवसर पर रुपाराम, तुलसीबाई, कैलाश, नरेश, राजाराम मेवाड़ा, कैलाश मेवाड़ा, पप्पू मेवाड़ा, अर्जुन कुमावत, सेवानिवृत्ति अध्यापक दुर्गाराम कुमावत, नेमाराम सीरवी, नाराराम मेघवाल, ओपाराम दास खौड, बगदाराम दास, सोहनदास, धन्नादास, भीमादास, कांतिलाल आदि मौजूद रहे।
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
- UPSSSC PET 2026: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने प्रस्तावित की परीक्षा तिथि**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी **विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026** के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा **23, 24 और 25 अक्टूबर 2026** को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








