प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) दैनिक समाज जागरण
जनपद बलिया के बांसडीह थाना अंतर्गत नारायणपुर चट्टी पर स्थित सेमरी रोड के पास एक देशी शराब की दुकान है।जिसके पास बीती गुरुवार की देर रात एक युवक की लाश मिलने से परिजनों सहित,आस पास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।बताया जाता है कि गुरुवार की रात,मनियर/बांसडीह मुख्य मार्ग पर स्थित एक देशी शराब की दुकान के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है।इसकी ख़बर परिजनों को मिलते ही खलबली मच गई।शुक्रवार की सुबह नाराज़ परिजनों और ग्रामीणों ने देशी शराब की दुकान को यहां से हटाने की मांग को लेकर बांसडीह-मनियर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर दल बल के साथ पहुंची पुलिस टीम मे,कोतवाल-स्वतंत्र सिंह द्वारा परिजनों को समझने/बुझाने की कोशिश की जा रही थी।बताया जाता है कि नारायणपुर के स्थानीय निवासी मृतक पन्ना लाल चौहान पुत्र लल्लन चौहान काफी दिनों से बीमार चल रहा था।उसका उपचार भी चल रहा था।लोगों ने बताया कि मृतक शराब भी पीता था। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद भी ग्रामीण देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग करते रहें।उनका कहना है कि पास मे ही शाहिद स्मारक और विद्यालय भी है जिस कारण शराब का ठेका यहां होना उचित नहीं है।काफी समझाने बुझाने व गरम माहौल ठंडा होने के बाद,पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



