google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पालीगंज में संदिग्ध अवस्था मे मिली गोली लगी युवक का शव

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ शुक्रवार की सुबह अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के इमामगंज थाना अंतर्गत मुंगीला गांव के पास से एक गोली लगी युवक का शव बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नींद खुली तो घर से बाहर निकले। उसी दौरान उन ग्रामीणों की नजर गांव के समीप ढलाई की गई रास्ते पर खून से लथपथ एक शव पर पड़ी। नजदीक से देखा तो पाया कि युवक की सिर मे गोली लगी है। वही शव के पास एक पिस्टल, स्प्राइट का बोतल व सिगरेट पड़ा है। युवक की पहचान मुंगीला गांव निवासी अमरेश के 22 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही रो रोकर परिजनों का बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची इमामगंज थाने की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे गोली चलने की आवाज हुई थी लेकिन इसपर किसी ने ध्यान नही दिया। फिलहाल इमामगंज थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में इमामगंज थाने की पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ गोली मारकर युवक की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामले की जांच किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता अमरेश जन वितरण प्रणाली के दुकानदार है। मृतक ओमप्रकाश अमरेश का इकलौता पुत्र था। वह अपने पिता के कार्यो में हाथ बटाया करता था। पीडीएस दुकान का सारा कामकाज ओमप्रकाश ही किया करता था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)