google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शासकीय प्राथमिक विद्यालय, कल्याणपुर जिला शहडोल परिसर में टीम यश द्वारा पौधारोपण l

पर्यावरण संवर्धन हेतु पौधारोपण कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है
इस आवश्यकता को समझते हुए टीम यश द्वारा विगत कई वर्षों से निरंतर पौधारोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं

आज टीम यश की सदस्य गोल्डी पाल के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय, कल्याणपुर जिला शहडोल के सुरक्षित परिसर में शिक्षकों एवं नन्हें छात्र छात्राओं के सहयोग से कटहल, नीम, आंवला आदि के पौधे रोपे गए l

पौधारोपण से पूर्व छात्र छात्राओं को पौधारोपण की आवश्यकता के बारे में संतोष मिश्रा, शाद अहमद एवं संजय कंघीकार द्वारा जानकारी दी गई l

छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षिकाओं ने बड़े उत्साहवर्धन से पौधारोपण कार्यक्रम में योगदान दिया l

प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की शिक्षिका जानकी मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, सरिता सरिमान, एवं टीम यश के सदस्य शाद अहमद, संतोष मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, अंकुश गुप्ता, संजय कंघीकार, आँचल वर्मा, कविता प्रजापति, भूमि वर्मा, इतवरिया पाव एवं पूजा अहिरवार की उपस्थिति रही l

पौधों का सहयोग रमीत सिंह जी (सांझी रसोई) के माध्यम से किया गया l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)