ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
बीजपुर/ सोनभद्र। कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन की तरफ से क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर भी अभी तक अलाव नहीं जलाए गए हैं चौराहे पर बुजुर्ग युवा महिलाएं ठिठुरते से नजर आ रहे हैं जरूरी रोजमर्रा के काम से बाजार और चौराहे पर आने वाले ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए खुद ही अलाव की व्यवस्था करना पड़ रहा है हालांकि इंतजाम नाकामी साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के बीजपुर बस स्टैंड, बाजार के श्री राम चौक, मोटर गैरेज, डोड़हर मोड, राय कॉलोनी मोड सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर अभी तक तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव नहीं जलवाए गए जिससे चौराहे पर बुजुर्ग युवा और महिलाएं ठिठुरते नजर आ रहे हैं। वहीं नहीं लोग रद्दी कागज, कार्टून प्लास्टिक जैसे पदार्थों को जलाने को मजबूर है। इस संबंध में लेखपाल अनिल कुमार गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि जल्द अलाव कि व्यवस्था किया जाएगा। ग्राम प्रधान से बात हुई है। जिससे जल्द ही अलाव जलाए जाएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



