google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मार्खम कॉलेज में ब्रह्माकुमारीज ने लगाया रक्तदान शिविर

मिंटू कुमार समाज जागरण ।

हजारीबाग : दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर मनाए जा रहे विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मटवारी शाखा द्वारा मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से हुआ।

शिविर का उद्घाटन केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी अलका, ब्लड मैन निर्मल जैन, कॉलेज प्रधान लिपिक अजीत कुमार सिंह और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गजेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रीति देवी, विमला देवी और सिकंदर भाई ने रक्तदान कर की। इसके बाद 13 रक्तदाताओं ने योगदान देकर मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारीज परिवार, ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन-कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा देना था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)