दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: श्री श्री गणेश उत्सव को लेकर कुकड़ू में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई । बैठक में कुकडू सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और उत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।
जानकारी के अनुसार यह उत्सव 27 अगस्त 2025 से 3 सितम्बर 2025 तक मनाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मीना बाजार का भी आयोजिन किया गया है, जिनकी तैयारियाँ जोरों पर हैं।
थाना प्रभारी ने बैठक में कहा— “गणेश उत्सव शांति और भाईचारे का पर्व है। इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन हर स्तर पर तैयार है, लेकिन इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग आवश्यक है।”
ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भी उत्सव को शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से मनाने का भरोसा दिलाया। कुकडु प्रखंड के एक ग्रामीण ने कहा— “गणेश उत्सव हमारे लिए आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। हम सब मिलकर इसे यादगार बनाएंगे।”
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने सौहार्द्र और अनुशासन के साथ पर्व को मनाने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



